फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सजा ऑनलाइन बाजार, पेटीएम-स्नैपडील की सेल शुरू

Wed, 12 Oct 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
स्नैपडील
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए दीपावली पर ई-कॉमर्स कंपनियों पेटीएम और स्नैपडील  ने सेल लगाई है। जहां पेटीएम  'महाबाजार' सेल के नाम से ऑफर्स दे रही है तो स्नैपडील अनबोक्स दिवाली के नाम पर।
विज्ञापन


पेटीएम की महाबाजार सेल और स्नैपडील की अनबोक्स दिवाली सेल 12-14 अक्टूबर के बीच चलेगी।

सेल में पेटीएम ने रजिस्टर वेंडर्स (विक्रेताओं) की ओर से अपने ग्राहकों को 100 करोड़ रुपए तक के कैशबैक देने की बात कही है। कंपनी के उपाध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ ने कहा कि दिवाली भारत में खरीदारी का सबसे बड़ा मौसम है और पेटीएम इस साल अपने ऑफरों से इसमें और अधिक खुशी जोड़ने जा रहा है। 
विज्ञापन

100 करोड़ का कैशबैक दे रही है पेटीएम

पेटीएम
इस ऑफर में देशभर में करीब 1.3 लाख व्यापारी रजिस्टर हैं, जिसमें से 10,000 कारोबारी करीब 100 करोड़ रुपए के कैशबैक की पेशकश करेंगे। इसके अलावा पेटीएम सात क्षेत्रीय भाषाओं में भी ग्राहकों को अपनी सुविधाएं प्रदान कर रही है।

गौरतलब है कि स्नैपडील फैस्टिव सीजन की दूसरी सेल भी शुरू हो गई है. 2 से 6 अक्‍टूबर के बीच बढ़िया कमाई करने के बाद स्नैपडील कस्‍टमर्स को एक बार फिर से डिस्‍काउंट ऑफर्स देने के लिए दूसरी सेल शुरू की है।

ऑनलाइन शॉपिंग को रीटेल शॉपिंग की ओर अट्रैक्ट करने के लिए सभी कंपनी अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर्स दे रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें