दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि सोना की कीमतें स्थिर रहीं। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की तेज मांग के कारण चांदी 100 रुपये महंगा होकर 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। वहीं, सोना 33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर रहा।
घरेलू मांग में तेजी से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोना मजबूत रहा था। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोना 175 रुपये तेज होकर 33,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। औद्योगिक मांग के साथ सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 250 रुपये बढ़कर 37,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।
वैश्विक बाजार में न्यूयार्क में सोना 1,324 डॉलर प्रति औंस के भाव पर स्थिर रहा था। चांदी पिछले स्तर से गिरकर 14.79 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी का भाव 26,700 रुपये के स्तर पर स्थिर रहा।
ईद के चलते आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बंद रहे। इसी तरह फॉरेक्स मार्केट में भी बंदी रही। बाजार अब गुरुवार को खुलेगा।