फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते 1.6 फीसदी टूटा नैस्डेक

Tue, 04 Jun 2019 01:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अमेरिका के प्रमुख शेयर बाजार नैस्डेक में भारी गिरावट देखने को मिली। दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों के टूटने से बाजार करीब 1.6 फीसदी गिर गया। 

इन कंपनियों के शेयर गिरे

फेसबुक, अमेजन और एल्फाबेट के शेयरों में गिरावट का बड़ा कारण यह आया कि यह सभी कंपनियां अमेरिकी सरकार के अविश्वास नियामकों की नजर में हैं। इससे नैस्डेक कंपोजिट को नुकसान पहुँचा।

विज्ञापन


सोमवार को डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 4.74 अंक या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 24,819.78 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 120.12 अंकों की गिरावट के साथ 7,333.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसएंडपी 500 7.61 अंक की कमजोरी के साथ 2,744.45 पर बंद हुआ। 

इस वजह से दिखी गिरावट

बड़ी कंपनियों की जांच की खबरों से सोमवार टेक शेयरों में गिरावट देखने को मिली। उधर 10 साल की बॉन्ड यील्ड में गिरावट का सिलसिला भी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें