फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: पांच दिनों से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, जानिए आज कितना हुआ सोने-चांदी का दाम

Mon, 08 Feb 2021 04:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

सोने की कीमत में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट के रुख पर ब्रेक लग गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बहुमूल्य धातु के अंतरराष्ट्रीय कीमत में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 94 रुपये की तेजी के साथ 46,877 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


चांदी 340 रुपये हुई महंगी
वहीं चांदी 340 रुपये के लाभ के साथ 68,391 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,051 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी भी लाभ के साथ 27.16 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के निराशाजनक आंकड़े और वहां प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के बीच सोने की कीमतों में तेजी रही।
विज्ञापन


बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग 
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ती सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 फीसदी की गिरावट आई और यह घटकर 1,88,280 करोड़ रुपये रह गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें