फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 346 रुपये की गिरावट

Fri, 04 Dec 2020 04:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों के अनुरूप और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से आज सोने का भाव 136 रुपये गिरकर 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु गुरुवार को 48,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुरुआती कारोबार में आज डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 73.77 के स्तर पर था।

विज्ञापन


346 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 63,689 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 346 रुपये गिरकर 63,343 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,842 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'डॉलर में आई गिरावट के कारण आज सोने की कीमत प्रभावित हुई। नए प्रोत्साहन की उम्मीद से डॉलर में गिरावट आई है।'
विज्ञापन


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें