फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने-चांदी की वायदा कीमत में तेजी, निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

Wed, 30 Dec 2020 10:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

भारत में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.2 फीसदी उछलकर 50140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा एक फीसदी उछलकर 68,847 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सत्र में सोना सपाट स्तर पर, 22 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी में 800 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। एमसीएक्स पर सोना वायदा पिछले दो सप्ताह से 50,500 से 50,000 के बीच बना हुआ है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में बढ़ी सोने की कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोने की दर 0.3 फीसदी बढ़कर 1,883.47 डॉलर प्रति औंस हो गई। अमेरिकी डॉलर प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं के मुकाबले दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। कईं देशों ने कोरोना वायरस के नए प्रकार के मामलों की सूचना दी है, जिससे उन्हें कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर किया गया है। इससे भी सोने की कीमत प्रभावित हुई। अमेरिका ने नए कोविड-19 स्ट्रेन के पहले मामले की रिपोर्ट की है, जिसे यूके में खोजा गया था। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि कोविड-19 टीकाकरण के मोर्चे पर प्रगति ने सोने की सेफ हेवेन की अपील को कम कर दिया है।

इस साल 25 फीसदी बढ़ा सोना
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए इस साल बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर, यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है, हालांकि यह इस वर्ष अभी तक 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए खुली है और एक जनवरी 2021 इसका आखिरी दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे।

सस्ते में सोना खरीदने का मौका
योजना के तहत निवेश करने की अवधि 28 दिसंबर 2020 से शुरू हो गई है और एक जनवरी 2021 को इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की नौवीं श्रृंखला है। पहली श्रृंखला 20 अप्रैल 2020 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2020 को समाप्त हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें