फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: दो दिनों में 1200 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितनी कम हुई चांदी की कीमत

Tue, 24 Nov 2020 10:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हाल के हफ्तों के कमजोर रुख को जारी रखते हुए भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में भारी गिरावट आई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 450 रुपये यानी 0.9 फीसदी गिरकर 49,051 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.9 फीसदी यानी 550 रुपये नीचे 59,980 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई। पिछले सत्र में सोने की कीमत 1.5 फीसदी (750 रुपये) प्रति 10 ग्राम फिसल गई थी, जबकि चांदी 1,628 रुपये (2.6 फीसदी) प्रति किलो कम हुई थी।  यानी दो दिनों में सोने का वायदा भाव 1200 रुपये और चांदी का दाम 2178 रुपये कम हुआ है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में कोविड-19 वैक्सीन के विकास पर आशावाद के बीच सोने की दर चार महीने के सबसे निचले स्तर तक गिर गई। हाजिर सोना 0.6 फीसदी घटकर 1,826.47 डॉलर प्रति औंस रह गया, जो जुलाई के बाद का सबसे निचला स्तर है। जबकि चांदी में 1.1 फीसदी की गिरावट आई, प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़ा और पैलेडियम में थोड़ा बदलाव आया।

आज एशियाई शेयर बाजार ज्यादातर उच्च स्तर पर थे, क्योंकि एक सस्ती कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने में आई तेजी से वैश्विक आर्थिक सुधार की उम्मीद है। AstraZeneca ने सोमवार को कहा है कि ऑक्सफर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में विकसित की गई उसकी वक्सीन अन्य वैक्सीन की तुलना में सस्ती है, वितरित करने में आसान है और साथ ही वह 90 फीसदी तक प्रभावी है।
विज्ञापन


अगस्त में 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, वैक्सीन की प्रगति और हाल ही में गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड से सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव आया है। दुनिया के सबसे बड़ा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स 0.6 गिरकर 1,220.17 टन रह गई। शुक्रवार को यह 1,213.17 टन थी। सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों से पता चला कि अमेरिकी व्यापार गतिविधि नवंबर 2014 के बाद से पांच साल से अधिक समय में सबसे तेज गति से बढ़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें