फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 दिन बाद शेयर बाजार में थमी तेजी, रुपया 23 पैसे गिरा

Thu, 30 Nov 2017 10:22 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं रुपया भी 23 पैसों की कमजोरी के साथ खुला। ग्लोबल मार्केट्स में आईटी शेयरों की पिटाई होने की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी बुरा हाल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 180 अंक गिरकर 33420 और निफ्टी  58 अंक लुढ़कने के बाद 10300 पर कारोबार करते हुए देखा गया।  
विज्ञापन


आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग शेयरों में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.61 फीसदी टूटकर 25635 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का सिर्फ रियल्टी इंडेक्स ही हरे निशान में है। 

रुपये में 23 पैसों की गिरावट
रुपये की शुरुआत आज भारी कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे की कमजोरी के साथ 64.54 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 64.31 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें