फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी को झटका, तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद शेयर में आई गिरावट

Mon, 29 Jul 2019 01:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों की घोषणा की थी, जिसके बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन दोपहर करीब 1:10 बजे मारुति सुजुकी के शेयर में 3.18 फीसदी की कटौती आई।

विज्ञापन


सेंसेक्स में 5770 के स्तर पर खुलने के बाद मारुति का शेयर 5,620.75 के स्तर पर पहुंच गया है। इसमें 184.90 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी दिन मारुति सुजुकी का शेयर 5,805.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

27 फीसदी गिरा मुनाफा

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 1,975.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में मारुति सुजुकी का मुनाफा 27.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,435.5 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी की नेट बिक्री में 14.1 का नुकसान हुआ है और यह 18,735.20 करोड़ रुपये रह गई है। 

कंपनी ने पहली तिमाही में कुल 4,02,594 गाड़ियों को बेचा, जो कि 17.9 घट गया है। घरेलू बाजार में कुल 3,74,481 गाड़ियां बिकी, वहीं निर्यात होने वाली गाड़ियों की संख्या 28,113 रही। कंपनी का खर्चा पिछले साल 19,848.80 करोड़ रुपये था, जोकि इस साल की पहली तिमाही में घटकर 18,645 करोड़ रुपये रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें