फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Update: लगातार चौथे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 215 अंक टूटा, निफ्टी 18600 के नीचे

Wed, 07 Dec 2022 04:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों में आठ हरे निशान पर तो 22 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए। बाजार में एशियन पेंट्स, हिंदुस्‍तान यूनिलीवर, एलएंडी, एक्‍सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्‍यादा तेजी दिखी।

विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई की ओर से बुधवार को रेपो रेट में 35 बेसिस प्‍वाइंट की बढ़ोतरी के बाद घरेलू शेयर बाजार लगातार चाथे दिन लाल निशान पर बंद हुए। रिजर्व बैंक के फैसले पर बाजार ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स करीब 215 अंक टूटकर 62,410 अंकों पर बंद हुआ। वहीं इस दौरान निफ्टी 18560 अंकों पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मीडिया, रियल्टी, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में गिरावट दिखी। माना जा रहा है कि रेपो रेट बढ़ने से इन सेक्टरों के उत्‍पाद महंगे होंगे इसी कारण इनके शेयरों में कमजोरी दिखी।

बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों में आठ हरे निशान पर तो 22 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए। बाजार में एशियन पेंट्स, हिंदुस्‍तान यूनिलीवर, एलएंडी, एक्‍सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्‍यादा तेजी दिखी। वहीं दूसरी ओर, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडसइंड बैंक और रिलायंस जैसी कंपनियों के शेयर में बिकवाल देखने को मिली ऐसे में इनके शेयर लुढ़के हैं।इस दौरान घरेलू मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की मजबूती के साथ 82.47 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें