फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: सपाट ढंग से खुले सेंसेक्स और निफ्टी, RBI के फैसले से तय होगी बाजार की दिशा

Wed, 07 Dec 2022 09:25 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Opening: बाजार की दिशा आरबीआई के फैसले पर ही निर्भर करेगी। गवर्नर शक्तिकांत दास महंगाई को लेकर क्या बोलते हैं और रेपो रेट को लेकर क्या फैसला लिया जाता है, बाजार की नजर इसपर टिकी रहेगी। उधर, SGX Nifty में इस समय 55 अंकों की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्याज दरों पर आरबीआई के फैसले से पहले बुधवार को सेंसेक्स 11 अंकों की गिरावट के साथ 62615 पर और निफ्टी 4 अंक फिसल कर 18638 पर खुला। बाजार में सपाट ढंग से कारोबार की शुरुआत हुई। आज ही रिजर्व बैंक इस साल की आखिरी मॉनिटरी पॉलिसी (RBI MPC Meeting) का ऐलान करेगा। बाजार की दिशा आरबीआई के फैसले पर ही निर्भर करेगी। गवर्नर शक्तिकांत दास महंगाई को लेकर क्या बोलते हैं और रेपो रेट को लेकर क्या फैसला लिया जाता है, बाजार की नजर इसपर टिकी रहेगी। उधर, SGX Nifty में इस समय 55 अंकों की गिरावट देखी गई। अमेरिकी बाजार में कमजोरी दिखी। डाओ जोन्स 350 अंक यानी 1.03 फीसदी, नैस्डैक 225 अंक यानी 2 फीसदी और S&P 500 1.44 फीसदी फिसला। इस बात की संभावना बढ़ती दिख रही है कि अगले हफ्ते की बैठक में फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) इंटरेस्ट रेट में फिर से बड़ी बढ़ोतरी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें