फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त के साथ खुला बाजार, कच्चा तेल 82 डॉलर के पार, रुपये में 19 पैसे की मजबूत

Thu, 27 Sep 2018 10:08 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में आज बढ़त के शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 82 डॉलर के पार चले गए। रुपये में आज मजबूती देखने को मिली।

विज्ञापन


अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के बाद इसका असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। सेंसेक्स 65 अंक की बढ़त के साथ 36,607 के स्तर पर और निफ्टी 14 अंक चढ़कर 11,068 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है।

दिग्गज शेयरों में गेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, टाइटन, इंफोसिस, एसबीआई, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स 3.6-0.7 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में हैवेल्स, व्हर्लपूल, श्रीराम ट्रांसपोर्ट और अपोलो हॉस्पिटल 1.8-1.4 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में ओम मेटल्स, सोरिल इंफ्रा, 8के माइल्स, इंडियाबुल्स वेंचर्स और बॉम्बे डाईंग 5.8-5 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड 1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 82.25 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की उछाल के साथ 72.42 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 72.61 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें