फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex- Nifty: सेंसेक्स 266 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल, इन शेयरों से बाजार में आई तेजी

Thu, 30 Jun 2022 10:03 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुरुवार को शेयर बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स बुधवार की तुलना में 266.59 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 70.6 अंकों के उछाल के साथ 15,869.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को शेयर बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स बुधवार की तुलना में 266.59 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 70.6 अंकों के उछाल के साथ 15,869.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस, कोटक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टॉप BSE सेंसेक्स गेनर्स की सूची में रहा। 9 बजकर 56 मिनट पर  सेंसेक्स  53309  जबकि निफ्टी 15872 पर कारोबार करता दिख रहा है। 

वहीं गुरुवार को बाजार से जुड़ी  एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि एफपीआई से सेबी से डेरियेटिव ट्रेडिंग की इजाजत मिली है। एफपीआई को नॉन एग्री कमोडिटी डेरिवेटिव में ट्रेडिंग की इजाजत दी गई है। चुनिंदा कमोडिटी डेरिवेटिव में भी इजाजत दी गई है। सेबी ने एफपीआई को शुरुआत में सिर्फ कैश कॉनट्रेक्ट में ट्रेड करने की इजाजत दी है। 

विज्ञापन


आज के बाजर में निवेशकों का फोकस आईओसी (IOC) पर रह सकता है। कंपनी दिगबोई रिफाइनरी का विस्तार करने वाली है। इस विस्तार प्रोजेक्ट पर कंपनी 740 रुपए खर्च करेगी। कंपनी अपनी सालाना क्षमता 6.5 लाख प्रति टन से बढ़ाकर 10 लाख टन प्रति टन करने पर काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें