फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2019 के आखिरी कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर खुला बाजार, रुपये में बढ़त

Tue, 31 Dec 2019 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डिस्क, अमर उजाला

सार

  • साल 2019 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। 
  • सेंसेक्स 59.35 अंकों की गिरावट के बाद 41,498.65 के स्तर पर खुला।
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.26 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2019 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। सुबह 9:17 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 59.35 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 41,498.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 12,235.05 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इंफ्राटेल, एनटीपीसी, यस बैंक, सिप्ला, टाटा मोटर्स, जी लिमिटेड, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एम एंड एम, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें पीएसयू बैंक, ऑटो, रियल्टी, मेटल, आईटी, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 41,607.49 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 8.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के बाद 12,247.10 के स्तर पर था। 

71.26 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया पांच पैसे की बढ़त के बाद 71.26 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.31 के स्तर पर ही बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 73.93 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,649.07 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 23.85 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 12,269.65 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को 41,558 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 17.14 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 41,558 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 14.80 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 12,260.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें