फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट पर खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर

Fri, 03 Jan 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 61.36 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के बाद 41,565.28 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.95 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 12,246.25 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गेल, टीसीएस, इंफोसिस, इंफ्राटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और यस बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, वेदांता लिमिटेड, सिप्ला, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

तेल कंपनियों के शेयर में गिरावट

बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में ईरान का शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी मारा गया। इसके बाद कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हुआ है। साथ ही ऑयल मार्केटिंग और पेंट कंपनीज के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का शेयर दोपहर 12.18 बजे 1.99 फीसदी यानी 5.35 अंकों की गिरावट के बाद 264.25 के स्तर पर था।  वहीं बीपीसीएल का शेयर 0.88 फीसदी यानी 4.30 अंकों की गिरावट के बाद 483.20 के स्तर पर था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, ऑटो, रियल्टी, मेटल, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 7.87 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के बाद 41,634.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 21.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 12,261.10 के स्तर पर था। 

71.49 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 12 पैसे की गिरावट के बाद 71.49 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.37 के स्तर पर ही बंद हुआ था।

गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 77.61 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 41,383.63 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 23.40 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 12,205.90 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार

साल 2020 के दूसरे कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 322.62 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के बाद 41,628.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 100.45 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के बाद 12,282.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें