फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

225 अंक बढ़कर 38,600 के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 05 Mar 2020 09:48 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 225.73 अंकों की बढ़त के बाद 38,635.21 के स्तर पर खुला। 
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,321.60 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 225.73 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 38,635.21 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.60 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 11,321.60 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टीस, गेल, टाटा स्टील, सन फार्मा, यूपीएल, अडाणी पोर्ट्स और हीरो मोटोकॉर्प हरे निशान पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, यस बैंक, जी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एम एंड एम, सिप्ला और एचडीएफसी लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो और मेटल शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:12 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 194.77 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के बाद 38,604.25 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 55.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 11,306.05 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 73.36 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 15 पैसे की गिरावट के बाद 73.36 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 73.21 के स्तर पर बंद हुआ था।

एसबीआई कार्ड्स के आईपीओ के लिए 15 गुने आवेदन 

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लिए बुधवार को तीसरे दिन तक 15.15 गुना तक आवेदन मिल चुके हैं। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 10 करोड़ शेयरों के आईपीओ को अभी तक 151 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। इस आईपीओ में 500 करोड़ रुपये का नया निर्गम और अग्रणी निवेशकों को 3.66 करोड़ शेयरों की पेशकश सहित लगभग 13 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। इसके लिए कीमत दायरा 750-755 रुपये तय किया गया है। एसबीआर कार्ड्स आईपीओ से 10,355 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद कर रही है।

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 214.22 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के बाद 38,409.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 49.10 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,254.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 49.06 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 38,672.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 11,317.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे सेंसेक्स 729.33 अंक यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के बाद 37,894.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 218.20 अंक यानी 1.93 फीसदी की गिरावट के बाद 11,085.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें