सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 338.22 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के बाद 41,232.60 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.85 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के बाद 12,102.85 के स्तर पर खुला। इससे पहले लगातार चार दिनों तक बाजार लाल निशान पर बंद हो रहा था। आज वोडाफोन आइडिया के शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिली।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोल इंडिया, इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और वेदांता लिमिटेड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आज यस बैंक की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
35 फीसदी बढ़ा वोडाफोन आइडिया का शेयर
मंगलवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिली। दोपहर 1:40 बजे कंपनी का शेयर 1.05 अंक यानी 35 फीसदी की बढ़त के बाद 4.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 3.15 के स्तर पर खुला था। बता दें कि वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने मंगलवार को दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश से मुलाकात कर कंपनी का संचालन जारी रखने के विकल्पों पर मंथन किया था।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, प्राइवेट बैंक, आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 227.13 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के बाद 41,121.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 98.10 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के बाद 12,090.60 के स्तर पर था।
मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 161.31 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,894.38 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 53.30 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 11,992.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 126.63 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 40,929.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 40.55 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के बाद 12,005.25 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सेंसेक्स 408.98 अंकों की गिरावट के बाद 40,646.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 123.35 अंक यानी 1.02 फीसदी की गिरावट के बाद 11,922.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।