सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 152.60 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 41,612.39 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.60 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,203.25 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यस बैंक, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फिन्सर्व के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं डॉक्टर रेड्डी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, आईटी, फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक और मीडिया शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट बढ़त पर था। सेंसेक्स 50.40 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 41,510.19 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 15.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 12,190.15 के स्तर पर था।
डॉलर के मुकाबले 71.30 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.30 के स्तर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 106.11 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के बाद 41,459.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 26.55 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,174.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
इससे पहले सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 31.12 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के बाद 41,534.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.10 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के बाद 12,206.30 के स्तर पर खुला था।