फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: बीते हफ्ते की तेजी के बाद बाजार की सपाट शुरुआत; सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी 25100 के नीचे

Mon, 15 Sep 2025 09:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 93.81 अंक बढ़कर 81,998.51 पर और निफ्टी 24.45 अंक बढ़कर 25,138.45 पर आ गया। हालांकि, फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 88.29 पर खुला।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की, लेकिन बाद में दोनों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते तेजी के बाद मुनाफाखोरी के बीच स्थिर कारोबार कर रहे थे। बाजार इस हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.81 अंकों की बढ़त के साथ 81,998.51 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 25,138.45 पर पहुंच गया। बाद में बीएसई बेंचमार्क 10.06 अंकों की गिरावट के साथ 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,099.90 पर कारोबार कर रहा था।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इटरनल, टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 67.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

पिछले हफ्ते का हाल
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,904.70 पर बंद हुआ था। यह लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,114 पर पहुंच गया था। निफ्टी में यह लगातार आठवें दिन की तेजी थी। पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत उछला और निफ्टी 373 अंक या 1.50 प्रतिशत चढ़ा। आठ कारोबारी दिनों में निफ्टी 534.4 अंक या 2.17 प्रतिशत उछला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें