फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: बैंकिंग शेयरों में तेजी से वापस लौटा शेयर बाजार; शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी

Tue, 22 Jul 2025 11:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले बीते दिन यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 442.61 अंक या 0.54 फीसदी चढ़कर 82,200.34 पर बंद हुआ। ऐसे ही निफ्टी 122.30 अंक या 0.49 फीसदी बढ़कर 25,090.70 पर बंद हुआ था। अब जानिए आज का हाल...
विज्ञापन
बाजार का हाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को दिन की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। इटरनल और ब्लू-चिप बैंक शेयरों में तेजी की वजह से शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ी। एशियाई बाजारों में व्यापक रूप से मजबूत रुख ने भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों को रफ्तार दी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 337.83 अंक चढ़कर 82,538.17 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 91.3 अंक बढ़कर 25,182 पर पहुंचा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन



किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल 10 फीसदी उछलकर 298.30 रुपये के अपने ऊपरी सर्किट स्तर तक पहुंच गया। जोमैटो और ब्लिंकिट ब्रांडों के स्वामित्व वाली फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी इटरनल ने सोमवार को जून तिमाही के लिए 25 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ कमाया। क्विक कॉमर्स और गोइंग-आउट व्यवसायों में निरंतर निवेश के कारण इसके मुनाफे पर असर पड़ा। ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भी फायदे में रहीं। हालांकि, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,681.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,578.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी कमजोर दिखा। अमेरिकी बाजार सोमवार को अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत गिरकर 68.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन


बीते दिन भी गिरकर चढ़ा था शेयर बाजार
इससे पहले बीते दिन यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 442.61 अंक या 0.54 फीसदी चढ़कर 82,200.34 पर बंद हुआ। ऐसे ही निफ्टी 122.30 अंक या 0.49 फीसदी बढ़कर 25,090.70 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें