फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: मजबूत मांग के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उछाल; जानें क्या है आज का भाव

Mon, 21 Jul 2025 05:00 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
सोना-चांदी मांर्केट - संकेतात्मक फोटो - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने से सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपये बढ़कर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Core Sector Growth: जून में आठ कोर सेक्टर्स की वृद्धि दर धीमी पड़कर 1.7 प्रतिशत पर, आंकड़े जारी

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि मांग में तेजी से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 15.16 डॉलर या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 3,365.56 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.73 प्रतिशत बढ़कर 38.47 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन


कमजोर डॉलर ने सोने को सहारा दिया
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ नीति से संबंधित अनिश्चितताओं और अमेरिकी डॉलर में गिरावट के बीच सोमवार को सोने में तेजी आई। इससे कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला।

गांधी ने आगे कहा कि निवेशक अमेरिकी व्यापार एजेंडे के साथ-साथ प्रमुख अमेरिकी समष्टि आर्थिक आंकड़ों पर भी बारीकी से नजर रखेंगे। इसमें अनंतिम पीएमआई आंकड़े, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर शामिल हैं।
विज्ञापन


फेड के अध्यक्ष पर है निवेशकों की नजर
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक ब्याज दरों की दिशा और निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण पर करीबी नजर रखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें