फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 24850 के नीचे

Mon, 23 Jun 2025 09:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,046.30 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 319.15 अंक या 1.29 फीसदी चढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल...
विज्ञापन
बाजार का हाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की ओर से ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर बमबारी के बाद मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के बीच सोमवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 931.41 अंक या 1.13 प्रतिशत गिरकर 81,476.76 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 287.55 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरकर 24,824.85 पर आ गया। अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों -फोर्डो, नतांज और इस्फहान- पर बमबारी की इस्राइल-ईरान संघर्ष में शामिल हो गया।

विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'भले ही ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी बमबारी ने पश्चिम एशिया में संकट को और बढ़ा दिया है, लेकिन बाजार पर इसका प्रभाव सीमित रहने की संभावना है। भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की संभावना एक खतरा है, लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह हमेशा से केवल एक खतरा रहा है और जलडमरूमध्य कभी बंद नहीं हुआ था।'
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन



किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और इटरनल सबसे ज्यादा पिछड़े नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,940.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 
विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली रूप से हरे निशान पर था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.69 प्रतिशत उछलकर 78.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरा
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 86.72 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, डॉलर में मजबूती और कमजोर घरेलू इक्विटी बाजारों ने स्थानीय इकाई पर और दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.75 पर खुला और फिर 86.72 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद से 17 पैसे कम है। इससे पहले स्थानीय इकाई ने शुक्रवार को तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त के साथ 86.55 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें