सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 268.95 अंक ऊपर 38140.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी ऊपर 82.85 अंकों की बढ़त के साथ 11215.45 के स्तर पर बंद हुआ। कल शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, आईओसी, आईटीसी, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, श्री सीमेंट, इंफोसिस, टीसीएस, इंफोसिस, ग्रासिम, एचडीएफसी, कोल इंडिया, एल एंड टी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मीडिया, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 79.75 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे 37791.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.24 फीसदी यानी 26.75 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11105.85 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले पांच कारोबारी दिन से शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। जबकि उससे पहले लगातार पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार तेजी पर बंद हो रहा था। कल सेंसेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 58.81 अंक नीचे 37871.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.27 फीसदी नीचे 29.65 अंकों की गिरावट के साथ 11132.60 के स्तर पर बंद हुआ था।