फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोसारी बायोटेक की धमाकेदार एंट्री, 58 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Thu, 23 Jul 2020 03:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीओ
विज्ञापन

विशेष तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) ने 23 जुलाई को अपने आईपीओ मूल्य पर 57.65 फीसदी प्रीमियम के साथ पहले कारोबारी दिन की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 670 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो उसकी इश्यू प्राइस 425 रुपये से 58 फीसदी ज्यादा है। 

विज्ञापन


शेयर में लगातार तेजी
कारोबार के दौरान शेयर 699 रुपये तक पहुंच गया, जो इश्यू प्राइस से करीब 65 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। आज इसका शेयर 745.15 रुपये के स्तर पर भी पहुंच गया था। रोसारी बायोटेक के 496 करोड़ के आईपीओ को 79.37 गुना बोलियां मिली थीं। इसके लिए शेयर की कीमत 423 से 425 रुपये तय की गई थी।

दरअसल कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आ रहे थे, जिसके बाद भारतीय प्रतिभूति और विनमय बोर्ड ने आईपीओ इश्यू करने की मंजूरी तो दे दी थी लेकिन कंपनियां आईपीओ लाने में हिचकिचा रही थीं। अब लगभग चार महीने बाद बाजार में कोई आईपीओ आया था।
विज्ञापन


कंपनी का इश्यू प्राइस बैंड 423-425 रुपये प्रति शेयर तय हुआ था। आईपीओ 13 जुलाई से 15 जुलाई तक निवेश के लिए खुला था। 

रोसारी बायोटेक कंपनी ने अपने प्रमुख निवेशकों की जानकारी दी है, उनमें ये कंपनियां शामिल हैं-

  • अबुधाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी
  • एचडीएफसी म्यूचुअल फंड
  • एक्सिस म्यूचुअल फंड
  • आईसीआसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड
  • एसबीआई म्यूचुअल फंड
  • सुंदरम म्यूचुअल फंड
  • एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी
  • गोल्डमैन सैश इंडिया
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें