फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, रुपया 11 पैसे मजबूत

Mon, 20 Jul 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 398.85 अंक ऊपर 37418.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.11 फीसदी ऊपर 120.50 अंकों की बढ़त के साथ 11022.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

पिछले चार कारोबारी दिनों से शेयर बाजार तेजी पर बंद हो रहा है।

रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 74.91 पर बंद
घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 74.91 (अनंतिम) पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.92 पर खुला, और दिन में कारोबार के दौरान इसने 74.89 के उच्च स्तर और 75.03 के निचले स्तर को छुआ। रुपया अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 74.91 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.02 पर बंद हुआ था। 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और विदेशी मुद्रा की आवक ने रुपये को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव भी है। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाना वाला डॉलर सूचकांक 0.13 गिरकर 95.81 पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


सतर्क रहेगा वैश्विक बाजार
विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण वैश्विक बाजार सतर्क रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने से ईंधन की मांग में कमी आ सकती है। इस कारण सोमवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 42.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ब्रिटानिया, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, यूपीएल, बजाज फिन्सर्व और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सन फार्मा, सिप्ला, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, हिंडाल्को, आईटीसी, मारुति और एल एंड टी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, आईटी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, बैंक, एफएमसीजी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 238.75 अंक यानी 0.64 फीसदी ऊपर 37258.89 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.61 फीसदी यानी 66.40 अंकों की बढ़त के साथ 10968.10 के स्तर पर खुला था।

शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 151.21 अंक यानी 0.41 फीसदी ऊपर 36622.89 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.26 फीसदी यानी 27.40 अंकों की बढ़त के साथ 10767.35 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें