फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केट: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 39 हजार के पार

Tue, 16 Jul 2019 10:30 AM IST
शिल्पा ठाकुर बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ खुला है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.15 अंकों की बढ़त के साथ 38,961.86 पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 8.3 अंकों की बढ़त के साथ 11,596.35 पर खुला है।

विज्ञापन


आज सुबह दस बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 141.21 अंकों की बढ़त के साथ 39,037.92 पर कारोबार कर रहा था। इसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 43.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,631.95 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 में से 13 कंपनियां लाल निशान पर दिख रही हैं और 37 कंपनियां हरे निशान पर दिख रही हैं। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी है, वो वेदांता लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और टाटा स्टील हैं। वहीं जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है, उनमें टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज लिमिटेड, विपरो, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, बजाज-एयूटी और एचसीएल टेक्नोलॉजीस लिमिटेड हैं। 
विज्ञापन


अगर भारतीय रुपये की बात करें तो यह तीन पैसे टूटकर एक डॉलर के मुकाबले 68.56 रुपये पर खुला है। जबकि सोमवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 68.53 रुपये पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें