फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी थमी, सोना 170 रुपये हुआ महंगा

Thu, 18 Jul 2019 04:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स-निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं मांग में बढ़ोतरी होने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 318.18 अंक गिरकर 38897.46 और निफ्टी 90.60 अंकों की गिरावट के साथ 11600 के नीचे बंद हुआ। छोटे-मझोले शेयरों से भी बाजार को कोई सहारा नहीं मिला। बीएसई के सभी इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। ऑटो, मेटल में भारी बिकवाली रही।

विज्ञापन


निफ्टी के ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी देखऩे को मिली है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 2.75 फीसदी., मेटल इंडेक्स 2.46 फीसदी, और आईटी इंडेक्स 1.13 फीसदी टूटकर बंद हुए है। 

910 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत

दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में 910 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला और यह 41,100 रुपये के भाव पर बिकी। वहीं सोने की कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 35,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


सोना बिटुर           35,500 रुपये प्रति दस ग्राम 
गिन्नी                   27,400 रुपये प्रति आठ ग्राम 
चांदी हाजिर         41,100 रुपये प्रति किलोग्राम
चांदी वायदा         40,405 रुपये प्रति किलोग्राम
सिक्का लिवाली    81,000 रुपये प्रति सैकड़ा
सिक्का बिकवाली 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें