फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में उछाल, 282 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Fri, 20 Nov 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 282.29 अंक ऊपर 43882.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.68 फीसदी (87.35 अंक) की तेजी के साथ 12859.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को भी पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे, और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 1,180.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया में शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजारों में बढ़त देखने को मिली, जबकि टोक्यो में गिरावट हुई। 

सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। मालूम हो कि इस सप्ताह 16 नवंबर 2020 को दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फिनसर्व, टाइटन, गेल, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रिलायंस, अडाणी पोर्ट्स, इडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।  

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 129.66 अंक (0.3 फीसदी) ऊपर 43729.62 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 38.80 अंकों की तेजी (0.3 फीसदी) के साथ 12810.50 पर हुई थी। 

पिछले कारोबारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 580.09 अंक नीचे 43599.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.39 फीसदी (166.55 अंक) की गिरावट के साथ 12771.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें