फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आई तेजी: 51 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Thu, 25 Feb 2021 03:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 257.62 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 51039.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115.35 अंक यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 15097.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


कल शाम पांच बजे तक हुई थी ट्रेडिंग
बुधवार सुबह 11:40 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों के चलते कारोबार बाधित हो गया था। एनएसई के वक्तव्य में कहा गया था कि नेट कनेक्टिविटी के लिए वह दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सेवाएं लेता है लेकिन दोनों की सेवाएं ही एक साथ असफल होने से प्रणाली बाधित हुई है। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे से बाजार में दोबारा कारोबार शुरू हुआ और पांच बजे ट्रेडिंग बंद हुई। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोल इंडिया, यूपीएल, अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, डिविस लैब, एल एंड टी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, मेटल, ऑटो, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450.78 अंक (0.89 फीसदी) की बढ़त के साथ 51,232.47 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 132 अंक यानी 0.82 फीसदी ऊपर 15,114 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1030.28 अंक यानी 2.07 फीसदी की तेजी के साथ 50781.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 274.20 अंक यानी 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 14982 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें