फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक ऊंचाई पर सेंसेक्स-निफ्टी, रुझानों में आए ट्विस्ट के साथ बाजार ने भी बदली चाल

Tue, 10 Nov 2020 02:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न मना का माहौल है। सेंसेक्स और निफ्टी ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। बीएसई के सेंसेक्स ने 43,000 का स्तर पार कर लिया है। अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की जीत का असर साफ-साफ दिखाई दिया। पिछले छह कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हो रहा है। दोपहर 1:48 बजे सेंसेक्स 640.76 अंक (1.50 फीसदी) की तेजी के साथ 43238.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 154.44 अंक (1.50 फीसदी) के उछाल के साथ 12615.60 के स्तर पर था। 

विज्ञापन


रुझानों में आए ट्विस्ट के साथ शेयर बाजार ने भी बदली चाल
बिहार विधानसभा और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.75 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 42810.18 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 66.10 अंकों की तेजी (0.53 फीसदी) के साथ 12527.15 पर हुई थी। इसके बाद सुबह 9:30 से 9:45 बजे, जब महागठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रहा था, तब बाजार में थोड़ी गिरावट आई थी। 

हालांकि इसके बाद जैसे ही एनडीए गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी और 125 सीटों पर बढ़त बनाई, तब बाजार ने फिर से बढ़त का रुख अपनाया। सुबह 11:04 बजे सेंसेक्स 492.19 अंक (1.16 फीसदी) की तेजी के साथ 43089.62 पर और निफ्टी 128.20 अंक (1.03 फीसदी) की बढ़त के साथ 12589.20 के स्तर पर था। फिलहाल बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के साथ-साथ रुझान भी बदल गए हैं। 
विज्ञापन


इन कारकों से आई तेजी
वैश्विक दवा कंपनी Pfizer ने कहा है कि उसकी कोविड- 19 दवा का परीक्षण 90 फीसदी से अधिक प्रभावी रहा है। कंपनी के विश्लेषण में कोरोना वायरस के 94 पुष्ट मामलों का विश्लेषण किया गया जिनमें अनुकूल परिणाम सामने आये हैं। कोरोना वायरस टीके को लेकर आए इस सकारात्मक समाचार से भी निवेशकों को मजबूती मिली। वैक्सीन की खबर के बाद वैश्विक बाजार में शानदार देखने को मिली। यूरोपियन बाजारों में छह फीसदी तक की उछाल देखने को मिली। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार ने भी चार फीसदी की छलांग लगाई। इसका असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा।

विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। 

शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे ऊपर
कोविड-19 को लेकर सकारात्मक समाचार आने और निवेशकों की धारणा मजबूत होने से मंगलवार को अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के शुरुआती दौर में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.05 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक बाजार में विदेशी मुद्रा का प्रवाह लगातार बना रहने और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से भी रुपये का मजबूती मिली। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें