फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स ने पार किया 39000 का आंकड़ा

Wed, 02 Sep 2020 03:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 185.23 अंक ऊपर 39086.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.63 फीसदी ऊपर 62.50 अंकों की बढ़त के साथ 11542.75 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, एम एंड एम, टाटा मोटर्स, इंफ्राटेल और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक और फाइनेंस सर्विस के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, प्राइवेट बैंक, मेटल, एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, रियल्टी मीडिया और बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 60.38 अंक यानी 0.16 फीसदी ऊपर 38961.18 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.07 फीसदी यानी 8.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11478.55 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 272.51 अंक ऊपर 38900.80 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.73 फीसदी ऊपर 82.75 अंकों की बढ़त के साथ 11470.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें