फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल से शेयर बाजार 10 साल के उच्चतम स्तर पर, सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 20 May 2019 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आए। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आते ही राजनीतिक बहस का नया दौर शुरू हो गया। राजनीतिक बहस के साथ ही शेयर बाजार में भी एग्जिट पोल का असर दिखा।  

विज्ञापन


अमर उजाला ने बीते कुछ प्रमुख चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल का विश्लेषण किया तो यह तथ्य सामने आया कि चुनाव के विजेता रहने वाले दल को लेकर कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं। 

एग्जिट पोल चाहे गलत हो या सही, लेकिन इससे शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 1421.90 अंक यानी 3.75 फीसदी की बढ़त के बाद 39352.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 421.10 अंक यानी 3.69 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11828.30 के स्तर पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेंसेक्स और निफ्टी में यह पिछले 10 साल की सबसे बड़ी तेजी है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें जी एंटरटेनमेंट, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, आईटी, मेटल, एनर्जी और इंफ्रा शामिल हैं। 

38741.77 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 811 अंक यानी 2.14 फीसदी की बढ़त के साथ 38741.77 के स्तर पर खुला था। वहीं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को 242.10 अंक यानी 2.12 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी 11649.30 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोना वायदा भाव में 1.21 फीसदी की गिरावट

कमजोर घरेलू संकेतों के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 31,407 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने में डिलिवरी वाला सोना 384 रुपये यानी 1.21 फीसदी गिरकर 31,407 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसमें 7,567 लॉट का कारोबार हुआ। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से सर्राफा मांग प्रभावित हुई, जिससे वायदा कारोबार में सोने के भाव में गिरावट आई।

दूसरी ओर, न्यूयॉर्क में सोना 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 1,275.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।
 

चांदी वायदा कीमतों में 1.07 फीसदी की गिरावट

घरेलू बाजार से कमजोरी का संकेत लेते हुए सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी कीमत 1.07 फीसदी की हानि के साथ 36,185 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।    

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 392 रुपये यानी 1.07 फीसदी घटकर 36,185 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 29,849 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, सिंतबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 427 रुपये यानी 1.15 फीसदी घटकर 36,666 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 1,915 लॉट का कारोबार हुआ। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर घरेलू रुख के बीच कारोबारियों के सौदों की कटान से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में चांदी के भाव में गिरावट आई। चांदी की कीमत में हालांकि वैश्विक बाजार में लाभ का रुख दिखाई दिया। जो न्यूयॉर्क में 0.08 फीसदी की मामूली तेजी दर्शाता 14.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें