बजट के लोकलुभावन होने के आसार
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पेश होने वाले बजट के लोकलुभावन होने के आसार से हैवीवेट शेयरों में बढ़त के साथ खुले। बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचपीसीएल, एचसीएल टेक, हीरो मोटो, टीसीएस और ओएनजीसी 3.4-1 फीसदी तक उछले हैं।
हालांकि दिग्गज शेयरों में वेदांता, भारती इंफ्राटेल, टाटा स्टील, ल्युपिन, हिंडाल्को, इंफोसिस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल 2.5-0.5 फीसदी तक लुढ़के हैं।
मिडकैप शेयरों में एक्साइड, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टीवीएस मोटर, आदित्य बिड़ला फैशन और कैस्ट्रॉल 2.5-0.9 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में सीजी कंज्यूमर, इंडियन होटल्स, एसजेवीएन और जीएमआर इंफ्रा 3.1-1.8 फीसदी तक बढ़े हैं।
स्मॉलकैप शेयरों में आईआईएफएल होल्डिंग्स, असाही इंडिया, अवंती फीड्स, श्री अधिकारी ब्रदर्स और थर्मैक्स 5.6-4.8 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में वक्रांगी, मुंजाल शोवा, फोर्टिस हेल्थ, जीई पावर इंडिया और डीएफएम फूड्स 20-3.8 फीसदी तक टूटे हैं।