फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी, फार्मा सेक्टर में कमजोरी के चलते शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स में गिरावट

Mon, 23 Apr 2018 09:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

सोमवार को महीने के आखिरी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 58 अंक और निफ्टी 11 अंक लुढ़क गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 34357 और निफ्टी 10553 पर कारोबार करते हुए देखा गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की गिरावट दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सुस्त दिख रहा है। आईटी और फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 

रुपये में दिखी कमजोरी
रुपये में कमजोरी का दौर बरकरार है, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे कमजोरी के साथ 66.20 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटकर 66.12 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें