फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, डॉलर के मुकाबले 69.39 के स्तर पर खुला रुपया

Fri, 03 May 2019 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 41.39 अंकों की बढ़त हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.90 अंक की बढ़त के साथ खुला। 

39022.82 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

41.39 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39022.82 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो 10.90 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11735.70 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईओसी, यस बैंक, सन फार्मा, भारती इंफ्राटेल, कोल इंडिया, एनएफएल, टाटा पावर और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें जेट एयरवेज, टीसीएस और इंफोसिस के स्टॉक्स शामिल रहे। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त अन्य सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ खुले। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 104.26 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 39085.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 30.70 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 11755.50 के स्तर पर था। 

गुरुवार को गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 61.16 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 38970.39 के स्तर पर खुला था। वहीं बात अगर निफ्टी की करें तो 22.50 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11725.70 के स्तर पर खुला था।

गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.39 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें