सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 81.12 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 39031.62 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 11666.50 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडियाबुल्स हाउसिंग, आरआईएल, ओएनजीसी, एल एंड टी और आईओसी के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें एक्सिस बैंक, विप्रो, यूपीएल, टीसीएल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईआरबी इंफ्रा, एचसीएल टेक, यस बैंक, मारुति सुजुकी और ब्रिटानिया के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो एनर्जी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें ऑटो, आईटी, एफएमसीजी और फार्मा शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 33.48 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39079.26 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 44.30 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट हुई थी, जिसके बाद ये 11647.20 के स्तर पर था।
बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.07 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 39313.41 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81.90 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के बाद 11773.41 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.40 अंकों की बढ़त के साथ 39112.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11691.50 के स्तर पर बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की बढ़त यानी 69.48 के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को रुपया 69.68 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।