फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, पहुंचा 39,000 के पार

Wed, 19 Jun 2019 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.40 अंकों की बढ़त के साथ 39112.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11691.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

बुधवार को टाटा स्टील, जी एंटरटेनमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और टाइटन कंपनी के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और सिप्ला के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें इंफ्रा, ऑटो, आईटी और फार्मा शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.07 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 39313.41 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81.90 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के बाद 11773.41 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.55 अंकों की बढ़त के साथ 39046.34 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.30 अंकों की बढ़त के साथ 11691.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें