आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 27.21 अंक यानी 0.07 फीसदी नीचे 37946.01 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.09 फीसदी यानी 10.30 अंकों की गिरावट के साथ 11212.10 के स्तर पर खुला। निवेशकों की नजर इस हफ्ते की आर्थिक गतिविधियों पर है।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, विप्रो, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया और एसबीआई लाइफ की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 343.17 अंक यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के बाद 38316.39 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 94.50 अंक यानी 0.84 फीसदी ऊपर 11316.90 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 8.41 अंक नीचे 37973.22 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.05 फीसदी (5.15 अंक) की गिरावट के साथ 11222.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 170.45 अंक यानी 0.45 फीसदी ऊपर 38151.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 0.40 फीसदी यानी 44.40 अंकों की बढ़त के साथ 11271.95 के स्तर पर हुई थी।