फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 40 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

Mon, 21 Sep 2020 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज मामूली बढ़त
विज्ञापन

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 40.82 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 38886.64 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.04 फीसदी यानी 4.25 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11509.20 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, एचसीएल टेक, एम एंड एम और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ब्रिटानिया, इंफ्राटेल, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, पीएसयू बैंक, रियल्टी और फार्मा की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 33.13 अंक यानी 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट के बाद 38812.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 1.15 अंक यानी 0.01 फीसदी नीचे 11503.80 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 134 अंक नीचे 38845.82 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.10 फीसदी (11.15 अंक) की गिरावट के साथ 11504.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 184.79 अंक यानी 0.47 फीसदी ऊपर 39164.64 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.46 फीसदी यानी 52.60 अंकों की बढ़त के साथ 11568.70 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें