आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार फिर हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 215.84 अंक यानी 0.58 फीसदी ऊपर 37604.50 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.50 फीसदी यानी 55.10 अंकों की बढ़त के साथ 11105.35 के स्तर पर खुला।
इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
एक अक्तूबर को भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे आने हैं। 29 सितंबर से तीन दिनों के लिए यह बैठक शुरू होने वाली है। इसके अलावा वाहन बिक्री के आंकड़े भी आने वाले हैं। इन आंकड़ों का इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल पर सीधा असर दिखाई देगा। वैश्विक संकेतकों का भी बाजार पर असर पड़ेगा। साथ ही यूरोप में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों से इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ब्रिटानिया, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया और गेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं श्री सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, यूपीएल और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 367.59 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के बाद 37756.25 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 90.60 अंक यानी 0.82 फीसदी ऊपर 11140.85 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 2.28 फीसदी की बढ़त के साथ 835.06 अंक ऊपर 37388.66 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 2.26 फीसदी (244.70 अंक) की तेजी के साथ 11050.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 358.91 अंक यानी 0.98 फीसदी ऊपर 36912.51 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 0.79 फीसदी यानी 85.20 अंकों की बढ़त के साथ 10890.75 के स्तर पर हुई थी।