आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 44.84 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 39089.11 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.09 फीसदी यानी 10.25 अंकों की बढ़त के साथ 11532.05 के स्तर पर खुला।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज भारती एयरटेल, सिप्ला, कोटक बैंक और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ग्रासिम, एनटीपीसी, विप्रो और अडाणी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें रियल्टी, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 116.66 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के बाद 39161.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 16.65 अंक यानी 0.14 फीसदी ऊपर 11538.45 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 287.72 अंक ऊपर 39044.35 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.71 फीसदी (81.75 अंक) की बढ़त के साथ 11521.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 124.61 अंक यानी 0.32 फीसदी ऊपर 38881.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.37 फीसदी यानी 42.45 अंकों की बढ़त के साथ 11482.50 के स्तर पर।