फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: बढ़त पर खुला बाजार, 38000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Tue, 29 Sep 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 170.45 अंक यानी 0.45 फीसदी ऊपर 38151.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.40 फीसदी यानी 44.40 अंकों की बढ़त के साथ 11271.95 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल की शुरुआत लाल निशान पर हुई। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 195.23 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के बाद 38176.86 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 61.05 अंक यानी 0.54 फीसदी ऊपर 11288.60 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 592.97 अंक ऊपर 37981.63 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 1.60 फीसदी (177.30 अंक) की तेजी के साथ 11227.55 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 215.84 अंक यानी 0.58 फीसदी ऊपर 37604.50 के स्तर पर हुई थी और निफ्टी 0.50 फीसदी यानी 55.10 अंकों की बढ़त के साथ 11105.35 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें