फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 के पहले दिन मजबूती से खुला बाजार, रुपये में भी बढ़त

Wed, 01 Jan 2020 10:51 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली। बाजार खुलने से समय भारतीय बाजार साल के पहले कारोबारी सत्र के शुरुआती दिनों में उच्च स्तर पर चले गए। सेंसेक्स 170 अंक बढ़कर 41425 पर था, जबकि निफ्टी 0.42 फीसदी बढ़कर 12,219 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


बैंकिंग, आईटी और धातु से संबंधित कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। एलएंडटी, आरआईएल, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा 0.82 प्रतिशत तक की तेजी आई। एलएंडटी , इंडसइंड बैंक , भारती एयरटेल , टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़े। दूसरी ओर , एनटीपीसी में सबसे ज्यादा 0.29 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। टीसीएस और नेस्ले इंडिया में भी सुस्ती का दौर रहा।
विज्ञापन


शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,265.10 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 585.07 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सकारात्मक वैश्विक माहौल और लाभकारी सरकारी नीतियों की उम्मीदों से मौजूदा समय में बाजार में पूंजी का प्रवाह लॉर्ज कैप से मिड-कैप की ओर हो रहा है।

रुपये में भी बढ़त
नए साल के पहले दिन रुपया बढ़त के साथ खुला और बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे चढ़कर 71.29 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में , रुपया अमेरिकी मुद्रा की तुलना में बढ़त के साथ 71.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़कर 71.29 रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबार दिन के बंद से सात पैसे बढ़कर चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें