सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 201.06 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के बाद 39595.70 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.80 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 11846.70 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो विप्रो, यूपीएल, इंडसइंड बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, जी एंटरटेनमेंट, यस बैंक, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला, आरआईएल और अडाणी पोर्ट्स के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें बीपीसीएल, आईओसी, गेल और टाइटन के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें को सोमवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, ऑटो, बैंक, इंफ्रा और एनर्जी शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 117.31 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39511.95 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 47.20 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11836.10 के स्तर पर था।
68.90 के स्तर पर खुला रुपया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के बाद 68.90 के स्तर पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 69.02 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.54 अंकों की बढ़त के बाद 39652.95 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.80 अंकों की बढ़त के साथ 11868.30 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 191.77 अंकों की गिरावट के साथ 39394.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.60 अंकों की गिरावट के बाद 11788.90 के स्तर पर बंद हुआ था।