पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) कुल मिलाकर 36,839 करोड़ रुपये बढ़ा। सर्वाधिक लाभ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़त देखी गई। वहीं टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण घटा।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,218.68 करोड़ रुपये बढ़कर 3,22,089.23 करोड़ रुपये हो गया।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,485.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,68,555.19 करोड़ रुपये हो गया।
- एचडीएफसी का 9,398.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,78,194.61 करोड़ रुपये रहा।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का 4,026.53 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,914.89 करोड़ रुपये हो गया।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,148.44 करोड़ रुपये बढ़कर 2,82,105.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 17,242.19 करोड़ रुपये घटकर 7,93,647.61 करोड़ रुपये रह गया।
- टीसीएस की बाजार हैसियत में 8,517.92 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 8,35,749.88 करोड़ रुपये रहा।
- इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 8,191.74 करोड़ रुपये घटकर 3,19,783.94 करोड़ रुपये रहा।
- कोटक महिंद्रा बैंक के पूंजीकरण में 2,520 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 2,81,900.73 करोड़ रुपये रहा।
- आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 367 करोड़ रुपये घटकर 3,35,825.21 करोड़ रुपये पर आ गया।
टीसीएस पहले स्थान पर बरकरार
शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में टीसीएस पहले स्थान पर बरकरार रही। इसके बाद उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।