फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में बढ़त, 12,000 के ऊपर निफ्टी

Fri, 06 Dec 2019 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 103.80 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 40,883.39 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 12,043.05 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इंफ्राटेल, सन फार्मा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, एचसीएल टेक, रिलायंस, अडाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, जी लिमिटेड, ओएनजीसी, यूपीएल, आईटीसी, टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, कोल इंडिया और मारुति के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी, पीएसयू बैंक और रियल्टी लाल निशान पर खुले। वहीं फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 172.54 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 40,952.13 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 28.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 12,047.35 के स्तर पर था। 

71.26 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.26 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.29 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 102.22 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 40,952.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 25 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 12,068.20 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को 40,779.59 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 70.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 40,779.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.80 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 12,018.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें