फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई द्वारा जीडीपी और रेपो रेट पर एलान के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट

Thu, 05 Dec 2019 03:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने का एलान किया है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने साल 2019-20 के लिए जीडीपी का अनुमार भी घटा दिया है। इसके बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। दोपहर 2:23 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 105.15 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के बाद 40,745.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा थी। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के बाद 12,010.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

आरबीआई ने किया ये एलान

आरबीआई ने रेपो दर 5.15 फीसदी पर बरकरार रखने का एलान किया है। तीन दिसंबर को मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू हुई थी और आज पांच दिसंबर को रेपो रेट की घोषणा हुई। बता दें कि केंद्रीय बैंक खुदरा महंगाई को ध्यान में रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों पर फैसला लेता है। इस साल रेपो दर में कुल 135 आधार अंकों की कटौती हुई है। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम है। रेपो रेट के अतिरिक्त आरबीआई ने जीडीपी का अनुमान भी जताया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, साल 2019-20 के दौरान जीडीपी में और गिरावट आएगी और यह 6.1 फीसदी से गिरकर पांच फीसदी पर आ सकती है। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 102.22 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 40,952.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 25 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 12,068.20 के स्तर पर खुला था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इंफ्राटेल, रिलायंस, जी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, गेल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल और ओएनजीसी के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फार्मा, मेटल और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 137.85 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 40,988.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 28.05 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,071.25 के स्तर पर था। 

71.48 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.48 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.53 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार

बुधवार को सुबह 9:18 बजे सेंसेक्स 99.43 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के बाद 40,576.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 37.50 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 11,956.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

बुधवार को 40,850.29 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 174.84 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 40,850.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 43.10 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के बाद 12,037.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें