वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख का असर सराफा बाजार में भी देखने को मिला, जिसके चलते सोने-चांदी की कीमतों में 676 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को सोना 332 रुपये महंगा होकर 39,299 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना राष्ट्रीय राजधानी में 38,967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 676 रुपये महंगी होकर 46,672 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,996 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी हुई है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजारों में लिवाली बढ़ने से दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 332 रुपये बढ़ गया।
कारोबार के दौरान रुपये में तीन पैसे की कमजोरी से सोने को थोड़ा समर्थन मिला।
न्यूयॉर्क में सोना 1,4683 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.27 डॉलर प्रति औंस रही। सोना मंगलवार को 38,967 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।