फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेड रिजर्व का शेयर बाजार पर असर, 600 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 11,000 के नीचे

Thu, 01 Aug 2019 01:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार सदमे में आ गया है
  • गुरुवार को शेयर बाजार में खुलते ही भारी गिरावट आई
  • दोपहर 3:05 बजे सेंसेक्स 618.86 अंक टूटा और निफ्टी 11,000 के नीचे आ गया
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार सदमे में आ गया है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में खुलते ही भारी गिरावट आई। दोपहर 3:05 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 618.86 अंक यानी 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 36862.26 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 154.60 अंक यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10930.80 के स्तर पर पहुंच गया। 

दोपहर 1:50 बजे तक 500 से ज्यादा अंक टूटा था सेंसेक्स

दोपहर 1:50 बजे सेंसेक्स 513.09 अंक यानी 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 36968.03 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 124.75 अंक यानी 1.42 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10960.65 के स्तर पर पहुंच गया था। 

दोपहर 12 बजे ये था मार्केट का हाल

इससे पहले दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 470.87 अंक यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 37010.25 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 106.60 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10978.80 के स्तर पर पहुंच गया था। 

सुबह 11:30 बजे ये था मार्केट का हाल

सुबह करीब 11:30 बजे सेंसेक्स 437.71 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 37043.41 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 101.35 अंक यानी 1.20 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10984.05 के स्तर पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 212.12 अंकों की गिरावट के साथ 37269 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 63.40 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11054.60 के स्तर पर खुला था। 

इसलिए टूटा बाजार

  • अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने साल 2008 की मंदी के बाद पहली बार ब्याज दरें घटाई हैं। 
  • रिजर्व ने बेंचमार्क दरों में करीब चौथाई फीसदी की कटौती की है। 
  • फेड की इस घोषणा से अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आई। इससे भारतीय शेयर बाजार भी सदमे में आ गया है।
  • फेडरल ने एक बयान में कहा कि आर्थिक दृष्टिकोण के साथ-साथ मौन मुद्रास्फीति के दबावों के लिए वैश्विक विकास को देखते हुए दरों में कटौती करने का फैसला किया गया है। फेडरल ने यह भी कहा कि इसकी मॉनिटरिंग जारी रहेगी। 
  • इस बीच वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि फेडरल रिजर्व बस ब्याज में कटौती कर रहा है। अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए राहत पैकेज जैसी उम्मीद न की जाए।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो एक्सिस बैंक, विप्रो, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं जी एंटरटेनमेंट, वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और यूपीएल के शेयर गिरावट के साथ खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें आईटी, फार्मा, मेटल, इंफ्रा, ऑटो, बैंक, एनर्जी और एफएमसीजी शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 33.47 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37514.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 33.10 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11084.90 के स्तर पर था। 

69.20 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे की गिरावट के साथ 69.20 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.79 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 208.10 अंकों की गिरावट के साथ 37189.14 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 65.60 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11019.80 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 83.88 अंकों की बढ़त के बाद 37481.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 28.40 अंकों की बढ़त के बाद 11113.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें