फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, 682 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Mon, 31 Aug 2020 01:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज गिरावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में लाभ से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक मजबूती पर खुला। लेकिन बाद में बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई। दोपहर 1.40 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 682.41 अंक यानी 1.73 फीसदी नीचे 38784.90 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.75 फीसदी यानी 203.65 अंकों की गिरावट के साथ 11443.95 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


508 अंक ऊपर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 508.09 अंक यानी 1.29 फीसदी ऊपर 39975.45 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 1.12 फीसदी यानी 129.95 अंकों की बढ़त के साथ 11777.55 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 11.54 बजे सेंसेक्स 343 अंक नीचे 39124.31 पर था और निफ्टी 115.40 अंकों की गिरावट के साथ 11532.20 के स्तर पर।

इन कारकों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
घरेलू शेयर बाजार में बीते दो सप्ताह के दौरान तेजी बनी रही, लेकिन आगामी कारोबारी सप्ताह में बाजार की चाल प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। खासतौर से सप्ताह के आरंभ में ही जारी होने वाले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़ों समेत अन्य प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से बाजार को दिशा मिलेगी। ऑटो कंपनियां अगस्त में हुई बिक्री के अपने आंकड़े जारी करेंगी, जिन पर निवेशकों की नजर होगी। सोमवार को ही राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान जारी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


एफपीआई ने अगस्त में 47,334 करोड़ रुपये का निवेश किया
वैश्विक बाजारों में अतिरिक्त नकदी और कम ब्याज दरों के चलते विदेशी निवेशक अगस्त में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं, और उन्हें सकल आधार पर 47,334 करोड़ रुपये निवेश किए। आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त में अब तक इक्विटी खंड में 46,602 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया, जबकि ऋण खंड में 732 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटिल, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई, आईओसी और विप्रो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एम एंड एम, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ग्रासिम, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 420.84 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के बाद 39,888.15 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 88.35 अंक यानी 0.76 फीसदी ऊपर 11647.60 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले छह कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हूआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 353.84 अंक ऊपर 39467.31 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.83 फीसदी ऊपर 96 अंकों की बढ़त के साथ 11655.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 179.24 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 39292.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.46 फीसदी यानी 53.30 अंकों की बढ़त के साथ 11612.55 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें